अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अग्र सेवा दल द्वारा थाना चौक पिथौरा में राहगीरों को किया शरबत वितरण

नंदकिशोर अग्रवाल काकाखबरीलाल @पिथौरा। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अग्र सेवा दल द्वारा थाना चौक पिथौरा में गजानंद सत्यनारायण ज्वैलर्स के सहयोग से 1100 से अधिक ग्लॉस शरबत का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में स्काउट गाइड संघ पिथोरा के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, स्वप्नील तिवारी , संतोष कुमार साहू सर,लेखराम साहू सर, झनेश साहू सर, दिलीप निषाद जी, नरेश नायक सर, राजीव तिवारी सर,संतोषी ठाकुर जी, निर्मला चौधरी जी, सीमा जोसेफ जी एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश गोयल जी, सुरेश बंसल जी, राजेश गोयल जी संजय गोयल जी, भावेश गोयल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने सेवा कार्य का उत्साह और भी बढ़ाया। सभी ने इस पुण्य पहल की सराहना करते हुए समाज में ऐसी सेवाएँ निरंतर चलती रहें, ऐसी शुभकामनाएँ दीं। तथा अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
अग्र सेवा दल के सभी सदस्य आप सभी का हृदय से धन्यवाद करती है।।विदित हो कि अग्र सेवा दल12 सप्ताह पुर्व हुवा है। और इनके द्वारा हर रवि वार को संडे की सेवा के नाम से स्थानीय अस्पताल में जा कर वहाँ भर्ती मरीजों एवम अस्पताल के स्टाफ को सुबह निःशुल्क नास्ता वितरित किया जाता है।इनके संकल्प से क्षेत्र लोग भी इनका उत्साहवर्धन करने में पिछे नही रहते।एवम इनका ये सेवाभावी कार्य यूं ही चलता रहे ऐसी कामना करते हैं।




























