महासमुंदमहासुमंद

महासमुंद:युवक पर पथराव कर किया हमला, आंख के पास आई गंभीर चोट

महासमुंद। शहर के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 में एक युवक पर पथराव कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुशीला गोड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 15 जून 2026 की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र अमरजीत घर की छत पर खड़ा था। उसी दौरान भरत साहू अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर के सामने से गुजर रहा था।
शिकायत के अनुसार, अमरजीत को छत पर देखकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी मां द्वारा शराब बिक्री की शिकायत करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। अमरजीत द्वारा अनभिज्ञता जताने पर सभी आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और पास में पड़े पत्थरों से हमला कर दिया।
पथराव में अमरजीत के बाएं आंख के पास भौंह पर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। घटना की प्रत्यक्षदर्शी सुशीला गोड के अलावा उनकी बेटियां सोनाली ध्रुव और सोनम ध्रुव भी हैं।
पुलिस ने मामले में भरत साहू एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!