खल्लारी

खल्लारी: घर से नगदी रकम सहित कीमती जेवरात ले उड़े चोर

खल्लारी । आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।ओमीन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तुसदा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द निवासी है दिनांक 18/03/2026 के सुबह पति मुरमुरा चला गया था और शाम करीबन 05.00 बजे अपने दो बच्चो के साथ घर में ताला बंद करके अपने मायके ग्राम जिवतरा गये थे । दिनांक 19/03/2026 के सुबह घर ग्राम तुसदा आकर देखी तो घर का दरवाजा गुजर से अलग होकर खुला हुआ था, घर के अंदर कमरा में रखे आलमारी का भी दरवाजा खुला था, सामान बिखरा हुआ था, आलमारी मे रखे सामान चांदी की साटी एक जोड़ी, सोना पत्ती 8 नग, सोने की गेहू दाना 2 नग, चांदी की चैन 2 नग, चांदी की पायल 2 जोड़ी, 1 जोडी सोने की टाप्स, चांदी का सिक्का 2 नग, लक्ष्मी करधन 1 नग पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 40000 रूपये एवं नगदी रकम 12000 रूपये नही था । किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में दरवाजा के गुजर को उखाड़ कर घर अंदर घुस कर उक्त सोने चांदी के सामान एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!