खल्लारी: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को मारी ठोकर जानिए मामला

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन के चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।दयालु टण्डन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुड़ागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला है, कक्षा 08 वीं तक पढ़ा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 20.04.2026 को अपने मोटर सायकल में व दूसरे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 2546 में बेटा मोनेश टण्डन व बेटी देविका टण्डन के साथ अपने घर मुड़ागांव से रिश्तेदार के घर महासमुंद जा रहे थे । शाम करीबन 07.00 बजे NH 353 रोड बरगद पेड़ के पास ग्राम मामा भांचा पहुंचे थे कि सामने महासमुंद की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर आगे चल रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 2546 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया । एक्सीडेन्ट से बेटा मोनेश टण्डन के बांया पैर के जांघ, टखना, सीना में व बेटी देविका टण्डन के बांया पैर के जांघ, सिर, कमर में चोटे आई है व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है । बेटा मोनेश टण्डन व बेटी देविका टण्डन ईलाज हेतु महानदी अस्पताल महासमुंद में भर्ती है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























