खल्लारी: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।गणेश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बैहार थाना आरंग जिला रायपुर का निवासी है कक्षा आठवी तक पढा है ड्रायवरी का काम करता है कि दिनांक 23.11.2025 को सुबह करीबन 10 बजे अपने वाहन मालिक ललित साहू के आर्टिका कार क्र0 CG 08 BA 8887 में मठपुरैना रायपुर से अपने पत्नी प्रीती साहू, साढू धर्मेन्द्र साहू एवं दुलेश्वर साहू की पत्नी व बच्चे को लेकर मंदिर दर्शन हेतु नरसिंग नाथ उड़िसा जा रहे थे कि लगभग 12.30 बजे NH353 रोड हाड़ाबंद ओव्हर ब्रीज में पहुंचा था कि बागबाहरा की ओर से आ रही सफेद रंग का महिन्द्रा XUV 700 कार क्र0 CG 04 PU 3143 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार क्र0 CG 08 BA 8887 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार के सामने दाहिने साईड क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट नही आया है। पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























