खल्लारी

खल्लारी:14 हजार रुपये के विवाद में घर में घुसकर हमला, धारदार हथियार से किसान को किया घायल

खल्लारी। ग्राम डुमरपाली में कृषि दवाई के 14 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी रामप्रसाद बघेल की शिकायत पर विकास चंद्राकर, भोलाराम व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामप्रसाद बघेल ने शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 8.15 बजे वह अपनी पत्नी धनेश्वरी बघेल और बेटी सिमरन के साथ घर पर था। इसी दौरान विकास चंद्राकर का फोन आया और कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन से उसके घर पहुंचा। आरोप है कि कृषि दवाई के 14 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाद हुआ और विकास चंद्राकर व भोलाराम ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।
शिकायत के मुताबिक मारपीट के दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिसमें रामप्रसाद के दोनों हाथ, नाक और कान में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी कथित रूप से झूमाझटकी और मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने कपड़े फटने और चूड़ियां टूटने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने 112 पर सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद 11 सितंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया गया।
खल्लारी पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 333, 296, 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!