महासुमंद

तेदुकोना:खेडीगांव से 21 वर्षीय महिला लापता जानिए डिटेल्स

तेदुकोना। खेडीगांव से 21 वर्षीय महिला के लापता होने के मामले में बुन्देली पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ज्योति सेन पति चैतराम सेन 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारों तथा ससुराल पक्ष में तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
चौकी बुन्देली में 11 सितंबर को महिला के पति चैतराम सेन, निवासी वार्ड क्रमांक 5 खेडीगांव, ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला का हुलिया गोल चेहरा, गोरा रंग, कद करीब 5 फीट, काले बाल तथा शिक्षा आठवीं कक्षा तक है। वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
रिपोर्ट पर पहले गुम इंसान क्रमांक 33/2026 दर्ज कर जांच में लिया गया था। महिला के लापता होने की परिस्थितियों एवं उसके ठिकाने की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। प्रकरण की विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!