महासमुंद: अज्ञात बाईक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात बाईक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।दयालु यादव ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम बम्हनी थाना तहसील जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला है नरेश यादव भतीजा है जो दिनांक 06.05.2026 को मोटर सायलक क्रमांक सीजी 04 एन0सी0 4236 में पीछे बैठकर रायपुर जाने के लिये निकला था मोटर सायकल को प्रवीण यादव पिता बालकृष्ण यादव निवासी ग्राम नारा थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर छ0ग0 द्वारा चालन किया जा रहा था तभी दैनिक भास्कर राईस मिल के पास ग्राम नांदगांव पास पहूंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एन0सी0 4236 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया दुर्घटना पश्चात भतीजा एवं नरेश यादव घटना स्थल पर गिर गया जिससे नरेश यादव के सिर, गाल, आंख बगल में चोंट आयी जिसे घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने प्राथमिक उपचार हेतु अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये जहां पर समुचित उपचार नहीं होने के कारण आयुष्मान अस्पताल नयापारा रायपुर में भर्ती कराया गया जहां पर नरेश यादव दिनांक 07.05.2026 से 12.05.2026 तक रहकर ईलाज करावाया। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































