महासुमंद
महासमुंद: स्कूल में चोरों ने बोला धावा ले उड़े सामान जानिए डिटेल्स

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है।पूनम कुमार चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी जगत विहार कालोनी महासमुंद जो कि वर्तमान में शासकीय हाईस्कुल उमरदा विकासखंड महासमुंद प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं । दिनांक 13.05.26 को सुबह बच्चों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्कुल में चोरी हो गया है तत्काल स्कुल पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि चोर स्कुल के तालों को तोडकर एलईडी टीवी 32 इंच, प्रिंटर फोटो कापी HP 136W और स्पीकर साउंड सिस्टम का चोरी हो गया है । चोरी सामान का कीमत इस प्रकार है LED TV क्राउन 32 इंच – 8000 रू प्रिंटर फोटो कापी HP 136W- 18000 रू स्पीकर साउंड सिस्टम 4500 रू कुल 30500 रूपये । पुलिस ने 305(e)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1































