खल्लारी

खल्लारी:सार्वजनिक बोर चालू करने को लेकर युवक से मारपीट जानिए मामला

खल्लारी । थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में सार्वजनिक बोर चालू करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव निवासी देवदास मानिकपुरी (कक्षा आठवीं तक शिक्षित), जो रोजी-मजदूरी का कार्य करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 जून 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वह गांव के सार्वजनिक बोर को चालू करने गया था। इसी दौरान गांव के गौतम दीवान ने बोर चालू करने की बात को लेकर उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
देवदास द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा पत्थर के टुकड़े से मारपीट कर दी। घटना में देवदास के सिर पर चोट आई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में गणेश राम दीवान और आसकरण बघेल के नाम सामने आए हैं।
पीड़ित की रिपोर्ट पर खल्लारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) (मारपीट), 296 (गाली-गलौज) तथा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!