खल्लारी

खल्लारी: स्कार्पियो के ठोकर से पीकप पलटी

खल्लारी( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अभिषेक यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर(छ.ग.) का निवासी है। कक्षा 12 वी तक पढा लिखा है। 02 वर्षो से पीकअप, कार वाहन चलाता है दिनांक 23/01/2024 को पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 NS 0493 में रायपुर से अस्पताली सामान लोड कर करीबन 10-11 बजे रायपुर से उडिसा जा रहा था । पीकअप वाहन में स्वयं तथा सुरज कुमार, नारायण वर्मा सवार थे । वाहन को स्वंय चला रहा था , चलाते हुए  ग्राम ओंकारबंद तथास्तु राईस मिल के पास NH 353 रोड में रात्रि करीबन 2.30 बजे पहुंचे थे कि बागबाहरा की ओर से आती हुई स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 ND 9435 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे गाडी रोड  किनारे पलट गया । पलटने से बांये आंख, एवं माथे में चोट आया है व सुरज कुमार को बांये गाल व सिर में तथा नारायण वर्मा के सिर में चोट आया था । मौके पर पहुंची पुलिस व 112 द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये । पुलिस ने 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!