खल्लारी: ओंकारबंद के पास स्कार्पियो के ठोकर से पिकप क्षतिग्रस्त


खल्लारी (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मेघनाथ साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन धमनी थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर(छ.ग.) का निवासी है कक्षा 8 वीं तक पढा है दिनांक 11/12/2023 को ड्रायवर संदीप कुमार डहरिया फोन कर मोबाईल से सूचना दिया कि पीकअप वाहन क्र. CG 04 NV 0823 को चलाते चंद्रशेखर साहू के साथ रायपुर से बलांगीर(उडिसा) के लिए निकले थे कि NH 353 रोड एम के बाहरा ओंकारबंद के बीच मोड पर पहुंचे थे कि रात्रि करीबन 10.30 बजे विपरीत दिशा बागबाहरा की ओर से आ रहे स्कार्पियो वाहन क्र. CG 04 NW 4498 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पीकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । एक्सीडेंट से चंद्रशेखर साहू के शरीर में अंदरूनी चोटे आई है जो सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती है, पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























