सरायपाली

सरायपाली: धान खपाने का प्रयास धरे गए

  सरायपाली (काकाखबरीलाल).खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए गठित निगरानी टीम के द्वारा आज भालूकोना के एक किसान के पट्टे में धान खपाने का प्रयास कर रहे राजाडीह के एक व्यक्ति से 70 पाकिट धान जब्त किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से विक्रय के लिए आने वाले धान की रोकथाम पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में  12 दिसंबर को एक मामला पाया गया, जिसमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धान उपार्जन केन्द्र जंगलबेडा में ग्राम राजाडीह निवासी गजेन्द्र निराला के द्वारा ग्राम भालूकोना के कृषक प्रहल्लाद प्रधान के टोकन के माध्यम से 70 पाकिट धान वजन लगभग 28.00 क्विंटल, विक्रय किये जाने का प्रयास किया जा रहा था।

प्राप्त शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार सरायपाली आर० एल० चौहान, खाद्य निरीक्षक श्रीमति सुशीला गभेल एवं जैनेन्द्र कुमार पटेल मण्डी समिति सरायपाली की टीम द्वारा जाँच उपरान्त सही पाये जाने पर उक्त धान को जब्त किया गया है। उक्त प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही हेतु कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुन्द को प्रेषित किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!