खल्लारी: हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

खल्लारी. आरक्षी केद्र में नंदकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कमरौद का निवासी है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 22/10/23 को गांव के दुर्गा मंदिर चौक के पास शाम करीबन 6 बजे दुर्गा अष्टमी का भण्डारा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव का धर्मेन्द्र खुटे के द्वारा एस कुमार पटेल से लडाई झगडा करते हुये मारपीट कर रहा था जिसे देखकर झगडा छुडाने के लिये गया तो धर्मेन्द्र खुटे गंदी गंदी गालीयां देने लगा तब झगडे की आवाज सुनकर उसके परिवार के प्रताप खुटे, दुर्गेश खुटे, हेमलाल खुटे द्वारा मारपीट करते हुये जमीन पर गिरा दिये तथा हाथ पैर और मुक्का से मारपीट किये हैं। जिससे दाहिने आंख, बांये पैर के छोटी उंगली में तथा सीना में चोंट लगा है दर्द हो रहा है। घटना को गांव के अश्वनी कुमार सेन, पिताम्बर साहू, लोमश कुलदीप देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है






















