खल्लारी
खल्लारी:गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, तीन लोगों ने दंपती को पीटा जान से मारने की धमकी

खल्लारी। ग्राम जोगीडीपा में गाली-गलौज करने से मना करने पर तीन लोगों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। घटना 28 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।
पीड़ित के अनुसार, शिवा कमार, पुतुर कमार और जोना लोहार उसके घर के सामने गली में अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे। पीड़ित और उसकी पत्नी रेवती बाई ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो तीनों ने एक राय होकर दोनों के साथ हाथ-मुक्का और लात से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिवा कमार ने बांस के डंडे से भी मारपीट की।
मारपीट में पीड़ित के माथे और दाहिने गाल में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी रेवती बाई के सिर, पीठ और कमर में चोट लगी। आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी पीड़ित ने गांव के कौशल देवांगन और कमलेश साहू को दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।
AD#1




























