महासुमंद

तुमगांव:ईंट के टुकड़े से चेहरे पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति घायल

तुमगांव। ग्राम जोबा में दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे व्यक्ति पर ईंट के टुकड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे ग्राम पंचायत भवन के पास की बताई गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 भाटापारा ग्राम जोबा निवासी व्यक्ति पंचायत भवन के पास दुकान में बैठा था। इसी दौरान उसका भतीजा योगेश भतपहरी और मुकेश के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। वह दोनों को छुड़ाने और समझाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान मुकेश का भाई रूपेश वहां आया और गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे ईंट के टुकड़े से उसके चेहरे पर वार कर दिया। हमले में उसकी नाक में चोट आई।
घटना के बाद घायल ने उपचार कराया और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!