खल्लारी

खल्लारी : कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सैनिक को मारी ठोकर मामला दर्ज

खल्लारी. उत्तरा बाई भोई ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोदोपानी थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद की निवासी है । आठवी तक पढी लिखी है , गृहणी कार्य करती है । उनके पति डुमान सिंग होमगार्ड मुख्यालय महासमुंद में सैनिक के पद पर पदस्थ है जो दिनांक 10/07/22 को डियुटी बाद अपने घर को मोटर सायकल हीरो फैशन प्रो क्रमांक CG 06 GL 4425 में आ रहे थे कि NH 353 रोड पचेडा के शिवा HP पेट्रोल पम्प के पास सुबह करीबन 11/00 बजे जैसे ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा बागबाहरा तरफ से आ रही कार टाटा टिगोर क्रमांक CG 06 GQ 6340 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके पति के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनके पति गिर गये एवं दोनो पैर, बांया हाथ, सिर में चोट आयी है जिसे ईलाज के लिए सोहम हास्पिटल लभराखुर्द महासमुंद में भर्ती किये थे पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 279-IPC, 337-Ipc के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!