महासुमंद

महासमुंद:मामूली बात पर दो भाइयों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

महासमुंद। नयापारा मछली मार्केट की ओर चिकन खरीदने जा रहे दो भाइयों के साथ अटल आवास नयापारा के पास मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने छोटे भाई आयुष मेहंती के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार्तिक देवार और उसके कुछ साथी आपस में बहस कर रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, कार्तिक के एक साथी ने उन्हें रोककर नाम-पता पूछने के साथ पवन देवांगन को जानने के संबंध में सवाल किया। दोनों भाइयों ने जानकारी होने से इनकार किया तो कार्तिक देवार और उसके साथियों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का, लात, लाठी-डंडे और ईंट से दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।
मारपीट में पीड़ित के कान और सिर में चोट लगने से खून निकलने तथा उसके भाई आयुष के दाहिनी कोहनी और दाहिने पैर के पास चोट लगने की बात रिपोर्ट में कही गई है। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने महासमुंद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!