महासुमंद

महासमुंद:  मकान में चोरों का धावा, ताला तोड़कर 80,700 रुपये का माल पार

महासमुंद। वर्धमान नगर स्थित सतनाम भवन के सामने किराये के मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 80,700 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मकान में रहने वाली महिला को 12 सितंबर की सुबह वापस लौटने पर हुई।
महिला के अनुसार, वह 11 सितंबर की शाम करीब 6 बजे अपने पति अनिल निर्मलकर के साथ ग्राम बेमचा स्थित ससुराल चली गई थी। पड़ोस में रहने वाले अल्फास अली का परिवार भी मकान में ताला लगाकर नयापारा स्थित अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे महिला वापस लौटी तो मुख्य गेट का ताला बंद मिला। पड़ोसी जुल्फी से चाबी लेकर अंदर जाने पर कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला।
कमरे के अंदर गोदरेज व ड्रेसिंग भी टूटी हुई थी। महिला ने बताया कि गुल्लक में रखी करीब 50 हजार रुपये नकदी, दो नग सोने के कान झुमके, चांदी के पायल, बिछिया, चांदी का सिक्का तथा बुलेट मोटरसाइकिल का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड और पति का मूल ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 80,700 रुपये बताई गई है।
महिला ने घटना की जानकारी पड़ोसी जुल्फी को दी, जिस पर उसने भी अपने घर में चोरी होने की बात बताई। आसपास तलाश के बाद चोरों का पता नहीं चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!