महासमुंद: अग्निवीर भर्ती

महासमुंद( काकाखबरीलाल).अग्निवीर भर्ती के लिये कोमाखान स्थित आत्मानंद स्कूल में 9 मार्च को एक कैंप का आयोजन किया गया है। दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक अग्निवीर भर्ती सेना में रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से शारीरिक माप, जोख और पंजीयन किया जायेगा। जिसमें विद्यालयीन और गैर विद्यालयीन छात्र, बेरोजगार युवा, इच्छुक प्रतिभागी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के साथ जिसमें 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आयु कम से कम 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष है वे अपनी उपस्थिति देकर शिविर का लाभ ले सकते हैं। कोमाखान के अलावा नर्रा, कसेकेरा, बिंद्रावन, अमेरा, उखरा सुवरमार, देवरी, टेमरी, परसुली खैरट खुर्द आदि गांवों क्षेत्रों से भी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उक्त शिविर के लिए विकासखंड नोडल अधिकारी हिरेंद्र देवांगन, समन्वयक गेंदलाल यादव, अनिल पटेल, व्यायाम शिक्षक कामता साहू, रोशनी ध्रुव के अलावा शिक्षक रहेंगे। प्राचार्य कोमाखान हीरासिंग नायक ने क्षेत्र के सभी युवाओं, छात्र-छात्राओं से शिविर का लाभ लेने कहा।




















