महासुमंद
महासमुंद: गाली गलौज कर धमकी


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हीरा ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 7 नयापारा महासमुंद का निवासी है कक्षा 6 वीं तक पढाई की है स्वयं की किराना दुकान चलाती है। दिनांक 20.05.2024 को अपने घर में थी रात करीब 11 बजे रघुवीर सिंह चांवला उर्फ मन्नू चांवला निवासी स्टेशन रोड महासमुंद, घर के सामने आकर आनलाईन व्हाट्सअप के माध्यम से सट्टा चालू करों और सट्टा के पैसे का हिसाब का मुझे 300000 रूपये दो कहां, मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौज कर, सट्टा चालू नही करोगी तो जिंदा जला दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया और चला गया। घटना को सपना राय, एकेश्वर यादव और कमलेश राय देखे सुने पुलिस ने 294-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

AD#1





















