तेदुकोना:सोलर कंट्रोलर केबल पेनल चोरी

तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में लीलाधर ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन खुशरूपाली थाना तेन्दूकोना का निवासी है, पिता जी कुंवर सिंह ठाकुर के नाम से सन् 2020-21 में सौर सुजला योजना के तहत खेत जंगल दादर खार में सोलर पम्प लगा था जिसे दिनांक 27/06/2024 के रात्रि 08/00 बजे से दिनांक 28/06/2024 के प्रात: 08/00 बजे के मध्य को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोलर पम्प के छतरी में लगे सोलर कंट्रोलर, केबल, पेनल केबल एवं पैनल सपोर्टिंग रड को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त चोरी गये सामाग्रीयों का क्रेडा विभाग महासमुंद से चोरी गये सामाग्रीयों का प्राकलन रिपोर्ट लिया गया है। जिसमें उक्त चोरी गये सामाग्रीयों का कीमत सन् 2021 में 46,820/- रूपये था जिसका वर्तमान पुरानी इस्तेमाली कीमत लगभग 20,000/- रूपये का होगा। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























