महासुमंद

महासमुंद: स्कुटी वाहन  चालक ने तेज  व लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते  मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत स्कुटी वाहन  चालक ने तेज  व लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते  मारी ठोकर जिस पर मामला दर्ज किया गया है।  सूरज मित्तल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 16‍ त्रिमूर्ति कालोनी महासमुंद का रहने वाला है कक्षा 10 वीं तक की पढाई ‍किया है स्वयं का फर्सी फैक्टरी मंगल स्टोन के नाम से नांदगांव रोड ग्राम बेलसोंडा में है जिसको मैं संचालित करता है। कि दिनांक 14.07.2025 को दोपहर करीब 02.30 बजे घर से स्वयं एवं चाचा देवकी प्रसाद मित्तल के साथ अपने कार क्रमांक CG06 HD7111 से अपने फैक्टरी मंगल स्टोन ग्राम बेलसोंडा काम से गये थे वहां से करीबन दोपहर 03.30 बजे के आसपास  चाचा देवकी प्रसाद का स्कुटी फैक्टरी में पहले से होने पर अपने स्कुटी क्रमांक CG06 GL2152 से घर जाने के लिये निकले। स्वयं  और  दोस्त रमेश रात्रे उसके पीछे पीछे अपने कार से जा रहे थे चाचा अपने स्कुटी से महासमुंद से रायपुर जाने वाली NH 353 रोड मन्नू गैरेज महासमुंद के पास पहूंचे थे कि ग्राम खरोरा से महासमुंद की ओर जा रही स्कुटी क्रमांक CG06 GU 7842 का चालक अपने स्कुटी वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुये लाकर  चाचा देवकी प्रसाद की स्कुटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे  चाचा देवकी प्रसाद स्कुटी सहित गिर गये एक्सीडेंट से  चाचा देवकी प्रसाद को कमर, छाती, गला के पास, कंधा, दाहिना आंख के नीचे एवं सिर में चोंट लगा है। जिसे ईलाज हेतु स्वयं और  दोस्त रमेश रात्रे शासकीय ‍जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये प्राथमिक ईलाज के बाद डाक्टर साहब द्वारा रिफर करने पर व्ही0वाय0 हास्पीटल कमल रायपुर ले जाकर भर्ती किये हैं। पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!