महासुमंद

महासमुंद : जिले के 356 श्रमिक परिवार की बेटियों के खाते में आए 20-20 हजार रुपए

राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवारों की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत महासमुंद जिले के 356 हितग्राहियों की बेटियों के खाते में 20-20हजार रुपए प्रदान किया गया है। राज्य सरकार ने योजना के तहत कुल 71 लाख 20 हजार रुपए का भुगतान एक मुश्त किया है।इस योजना के तहत महासमुंद गुड़रूपारा निवासी हितग्राही छगन बाई की बेटी नेहा व ग्राम बेमचा निवासी भारती निर्मलकर की बेटी भूमिका के खाते में राशि आ गई है, जिसका उपय़ोग दोनो ही पढ़ाई के लिए करने वाली हैं। यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही उनके विवाह में यह राशि मजबूत सहायता प्रदान कर रही है।

इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!