महासमुंद

महासमुंद : इस साल महासमुंद, सरायपाली बसना, पिथौरा में ज्यादा, बागबाहरा में कम वर्षा

बारिश के आकड़ों पर हम नजर डालेंगे तो इस साल बारिश लेट लतीफी होने के बावजूद पिछले साल के औसत आकड़े को पार कर दिया है। 6.6 मिमी अधिक बारिश हुई है। वहीं ब्लॉक में बारिश की बात करें तो महासमुंद, बसना व पिथौरा में पिछले से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में तीन ब्लॉक में 400 मिमी बारिश का आकड़ा पार कर दिया है। बागबाहरा व सरायपाली का आकड़ा फिल हाल पिछले साल से कम है। बता दें कि इसी क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण जलाशयों की स्थिति भी खराब है।
बता दें कि जिले में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है, जो अभी तक रुकी नहीं है। रुक-रुक बारिश हो रही है। दो दिन लगातार रुक-रुककर रिमझिम बारिश से तापमान में भी इसका असर देखने को मिला है। इसके अलावा महानदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। जगह-जगह बारिश से पानी भर गया है। खेतों में पानी भरा है। देर रात तक रुक-रुक बारिश हो रही है। ऐसा लग रहा है मानो सावन लगते ही बारिश की झड़ी लग गई है। खेत सहित आसपास क्षेत्र में पानी भरा हुआ है।

कोडार में 9.8 एवं केशवा में 10 फीट पानी : बागबाहरा क्षेत्र में बारिश अच्छी नहीं होने के कारण जलाशयों में पानी की आवक बहुत कम है। इस साल अभी तक मात्र 215.6 मिमी ही बारिश हुई है, जबकि पिछले से इस तारीख तक 365.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यानी 150 मिमी कम बारिश होने के कारण केशव व कोडार जलाशय में पानी कम है। जानकारी के मुताबिक कोडार में 9.80 फीट व केशवा में मात्र 10.3 फीट ही पानी भरा हुआ है।

एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के एचपी चंद्रा ने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर ओडिशा और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, जबलपुर, पेंड्रा रोड, निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 15 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है।

जानिए तीन ब्लॉक में बारिश के आकड़े

इस साल जिले में एक जून से आज तक 336.5 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल से 6.6 मिमी अधिक है, जबकि मानसून भी लेट से सक्रिय हुआ है इसके बावजूद अधिक बारिश हुई है। वहीं ब्लॉक की बात करें तो महासमुंद ब्लॉक में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। आज तक 446 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल 417.1 मिमी बारिश हुई थी। यानी इस साल 29.7 मिमी अधिक बारिश हुई है।

इस तरह बसना में इस साल 400.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल 335 यानी 65.5 मिमी अधिक हुई है। पिथौरा में इस साल 405.4 व पिछले साल 265.4 यानी 140 मिमी अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा सरायपाली में 214.2 व पिछले साल 236 यानी 21.5 व बागबाहरा में इस साल 215.6 व पिछले साल 365.8 यानी 150.2 मिमी कम बारिश हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!