सरायपाली

सरायपाली : सांप काटने से दो साल के मासूम बच्ची की मौत

सांप काटने से दो साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई है। खेलते समय सांप ने उसे काट लिया था। यह मामला सरायपाली के ग्राम जंगलबेड़ा का है। बता दें कि बारिश के सीजन में सांप काटने की घटना लगातार बढ़ रही है। जुलाई महीने के 12 दिन में 9 लोगों को सांप ने काट लिया है। इससे कई लोगों की जाने भी चली गई है।ग्राम जंगलबेड़ा निवासी लिंगराज निराला ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे घर में कोई नहीं था। उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। वहीं उसकी 2 साल की बेटी आरती निराला घर में खेल रही थी। उसी समय एक जहरीले सर्प ने उसे काट लिया, जैसे ही इसकी जानकारी हुई उसे इलाज के लिए 108 से सरायपाली अस्पताल ले जाया गया, महासमुंद रेफर कर दिया ले जाते समय दम तोड़ दिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!