सरायपाली

सरायपाली: रामप्रसाद करेंगे इस टीम का प्रतिनिधित्व

सरायपाली (काकाखबरीलाल).रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत रामप्रसाद यादव को पंजाबी विश्व विद्यालय चण्डीगढ़ में आयोजित होने वाले नार्थ इस्टजोन इन्टर यूनिवर्सिटी तीरदांजी म०/पु० प्रतियोगता में पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. रायपुर की टीम का नेतृत्व करने हेतु कुलसचिव के द्वारा मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त तीरदांजी प्रतियोगिता चण्डीगढ़ में 23 से 26 दिसम्बर तक आयोजित है।

ज्ञात हो कि श्री यादव के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय में सेक्टर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।

उन्हें वि.वि. टीम तीरदांजी का मैनेजर बनाये जाने पर महाविद्यालय के संचालक सुभाषचंद्र साहू, उपसंचालक सतीशचंद्र साहू, प्राचार्य डॉ एन के भोई, प्रदीप बारीक, हेल्प डेक्स प्रभारी आर.एस. मांझी, सहा. प्राध्यापक डी. नायक, सुरेश कुमार भोई, सपन कुमार दास, शंभुप्रसाद पटनायक, अजय पटेल, डॉ. शबनम खातून, प्रवेश प्रधान, अक्षय कुमार कंवर, नीरज साहू, रजनी प्रधान, सुनील पटेल, लवकुमार पटेल, अजय कुमार साहू, सागर वर्मा, नीलिमा प्रधान, जयशंकर भूमिजन, साजन चौधरी, इंद्रजीत यादव, एन.एस.एस. प्रभारी भरत प्रधान, कन्या हास्टल अधीक्षक कु. प्रियंका दीप, छात्रवृत्ति प्रभारी गोवर्धन यादव, विजय प्रधान, संजना प्रधान, सेतकुमार मल्होत्रा, गोपराम पटेल द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!