सरायपाली

सरायपाली:सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस विद्यालयों में जला आशीर्वाद का दीया

 

सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। दीयों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठे। इस दौरान देश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की गई।

अभियान के नोडल अधिकारी टीकमचंद पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली तथा सहायक नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गो-सायपाली के मार्गदर्शन में अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अधिकारियों ने विद्यालयों एवं कार्यालयों में अभियान के सफल संचालन के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 18 सितंबर को विद्यालयों में ‘सपनों का भारत’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता, 19 सितंबर को ड्राइंग प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। 28 सितंबर को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता होगी। 1 अक्टूबर को हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता तथा 3 अक्टूबर को सभी स्तरों की जिला स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का विकास करना तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!