19 सितंबर को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में लगेगा नेत्र जांच शिविर

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 19 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अरविंदो नेत्रालय, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF Chennai) एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी।
शिविर में मोतियाबिंद, कालामोतिया (ग्लूकोमा), दृष्टिदोष (रिफ्रेक्टिव सर्जरी), डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की ROP स्क्रीनिंग, आंखों का पानी, सूखापन, जलन एवं खुजली, चश्मा व कॉन्टेक्ट लेंस संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा नेत्रदान तथा आंखों में जलने, झुलसने या अम्ल/क्षार गिरने जैसी समस्याओं के संबंध में भी परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर भी निकाला जाएगा। शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, बसना, जिला महासमुंद में होगा। अधिक जानकारी के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।





























