बसना
जाॅब:टेली कॉलर कंप्यूटर ऑपरेटर के ओपीडी स्टाफ की निकली भर्ती देखिए पुरी डिटेल्स

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार टेली कॉलर के 1 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 1 पद, ओपीडी स्टाफ के 3 पद तथा डेंटल स्टाफ के 2 पद पर नियुक्ति की जाएगी।
टेली कॉलर पद के लिए स्नातक, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए DCA/PGDCA, ओपीडी स्टाफ के लिए 12वीं पास/स्नातक तथा डेंटल स्टाफ के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अस्पताल के रिक्रूटर कृष्ण कुमार साहू से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 6260480085 है।
AD#1






























