
महासमुंद(काकाख़बरीलाल)। महासमुंद जिले में आज 22 जुलाई 2020 को कोरोना के 03 पाॅजिटीव प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जाँच के बाद धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। इनमें बागबाहरा निवासी 45 वर्षीय पुरूष हैं, पिथौरा के 34 वर्षीय पुरूष हैं एवं बसना के 48 वर्षीय पुरूष है। उन्हें कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही हैं।
AD#1
























