बागबाहरा

बागबाहरा:खोपली पड़ाव ढाबा के सामने से आरक्षक की स्कूटी चोरी

बागबाहरा ।थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में पदस्थ एक आरक्षक की स्कूटी खोपली पड़ाव स्थित ढाबा के सामने से चोरी हो गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार आरक्षक ग्राम दारगांव, थाना बागबाहरा का निवासी है।
बताया गया कि 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरक्षक ने अपनी भूरा रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 को खोपली पड़ाव ढाबा के सामने लॉक कर खड़ा किया था। स्कूटी की डिक्की में पुलिस वर्दी, पर्स, शासकीय मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। इसके बाद वह ढाबे के अंदर खाना खाने चला गया।
करीब 3 बजे खाना खाकर बाहर लौटने पर स्कूटी निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आरक्षक के अनुसार अज्ञात चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत की पुरानी इस्तेमाल की गई स्कूटी चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!