सरायपाली

सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क HLA मैचिंग कैंप आयोजित, 36 बच्चों के लिए लिए गए सैंपल

सरायपाली। स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क HLA मैचिंग कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देश, बसना एवं सरायपाली के बीएमओ डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक के निर्देशन में बाल आयुष फाउंडेशन रायपुर के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों के HLA मैचिंग के लिए सैंपल लिए गए। कैंप में कुल 36 बच्चों एवं उनके परिवारजनों के सैंपल लिए गए, जिन्हें आगे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में जिन बच्चों के लिए उपयुक्त HLA मैच मिलेगा, उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट नि:शुल्क किए जाने की जानकारी दी गई।
बाल आयुष फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर कमल साहू ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र बच्चों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक की विशेष भूमिका रही। उन्होंने ऐसे मरीजों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए शिविर के लिए उन्हें जोड़ा।
कार्यक्रम में चिरायु दल बसना एवं सरायपाली के चिकित्सकों डॉ. जनक कुमार जेरी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अनुपा दाश, डॉ. जयश्री दुतकामणी, डॉ. लोकेश साव, डॉ. कुलदीप प्रधान, फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा, एमएलटी उसत पटेल, परमेश्वर सेन, एएनएम सुनीता साव एवं देवकी पटेल सहित बाल आयुष फाउंडेशन की टीम से कमल साहू, अमृता और ममता का विशेष सहयोग रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!