सरायपाली

सरायपाली:उल्लास नवभारत साक्षरता की महापरीक्षा, 218 नवसाक्षरों ने लिया भाग

सरायपाली। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार 27 सितंबर को विकासखंड सरायपाली में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य नवसाक्षरों के ज्ञान एवं बुनियादी साक्षरता कौशल का आकलन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
विकासखंड के 17 परीक्षा केंद्रों में कुल 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 163 महिलाएं एवं 55 पुरुष शामिल रहे। परीक्षार्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा में शामिल होकर अपनी साक्षरता संबंधी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।
महापरीक्षा के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला डुडुमचुवां स्थित परीक्षा केंद्र का विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन का अवलोकन किया।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से असाक्षर वयस्कों को बुनियादी साक्षरता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल रही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!