सरायपाली

सरायपाली:शिशुपाल पर्वत शिखर बना सुसाइड प्वाइंट दो की मौत

सरायपाली।  विकासखण्ड अंतर्गत शिशुपाल पर्वत शिखर से कूदने से एक युवक एक किशोरी की  मृत्यु हुई है  जानकारी के अनुसार युवक और युवती दोनों सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारीकपाली के निवासी बताये जा रहे हैं. युवक का नाम दिलेश साहू जबकि युवती का नाम कोमल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है दोनों युवक-युवती 2 अप्रैल को दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच अपने घर से निकले थे. इसके बाद शिशुपाल पर्वत पहुंचकर अपने परिजनों को बताया कि यहाँ से हम कूदकर जान देने वाले हैं.इस बात की जानकारी जब इनके परिजनों को मिली तो कल शाम करीब 6 बजे को शिशुपाल पर्वत पहुंचे, जहाँ पर्वत के समीप उन्हें मोटरसायकल पड़ी मिली. इसके बाद परिजन देर रात करीब 12 बजे तक युवक-युवती को ढूंढने का प्रयास किये लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलीयुवक अपने माता-पिता का एक लौता लड़का बताया जा रहा है, हलाकि इनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!