सरायपाली

सरायपाली:प्राथमिक शाला केंदूढार में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

 सरायपाली   (काकाखबरीलाल).ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला केंदूढार में अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कक्षा पहली एवं दूसरी में पढ़ने वाले बच्चों की माताएं शामिल हुई। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में सुंदर लाल डडसेना ने कक्षा पहली एवं दूसरी के माताओं को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के तरीके बताए।सहायक शिक्षक सुलोचना मांझी ने माताओं का स्वागत,अभिनंदन करते हुए माताओं को मनोरंजक तरीके से प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कुर्सी दौड़,जोड़ी मिलाओ,पर्चा उठाओ इनाम पाओ आदि खेल करवाई। कुर्सी दौड़ के बाद दैनिक जीवन से संबंधित वस्तुओं एवं चित्रकार्ड को उठाकर बच्चों से पूछा गया।इससे माताएं भी बच्चो को घर में छोटी-छोटी वस्तुओं के बारे में जानकारी देते हुए सीखाने का प्रयास करेंगे। गणितीय कौशल के अंतर्गत आवाजों की गिनती बताया गया। इस गतिविधि में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की आवाज को सुनकर पहचाने को कहा गया।बच्चों ने आवाज सुनकर वस्तुओं के नाम बताएं तथा जोड़ घटाना को भी अपनी माता के सहयोग से बताएं। जोड़ की चिन्ह की मदद से 1 से 20 तक संख्याओं को जोड़ना सीखेंगे ।माताओं को घर में घरेलू सामग्रीयों की मदद से बच्चों को जोड़ने की अधिक से अधिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया गया।कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान जयंती सिदार,द्वितीय स्थान सीता चौहान ने स्थान बनाया। बच्चों और उनकी माताओं को सब्जियों का कार्ड एवं बर्तनों वाला गतिविधि कराया गया। जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त किया।उसके बाद थाली,सिटी बजाकर उसकी आवाज पहचानने,कितनी बार सुनाई दी,गिनती कर माताओं ने सही उत्तर बताए। इस प्रकार गतिविधि का दिशा निर्देश देते हुए सुलोचना मांझी ने माताओं को प्रेरित करते हुए घर में भी बच्चों को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस गतिविधि में बड़ी संख्या में माताएं एवं बच्चे,प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी व चंदन सिंह रात्रे,सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक और सुंदर लाल डडसेना उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!