महासमुंद: युवक गया किराना सामान खरीदने बाईक हो गया पार

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत किराना सामान खरीदने गये यूवक की बाईक चोरी का मामला सामने आया है। खिलावन दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अरण्ड में रहता है कक्षा 07 वीं तक पढाई किया है । सायकल दुकान चलाता है । दिनांक 16.04.2026 को अपने मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस CG 06 GZ 4935 से किराना सामान लेने महासमुंद आया था । दोपहर करीबन 12.00 बजे महासमुंद के जगदम्बा किराना स्टोर रेल्वे स्टेशन रोड के पास अपनी मोटर सायकल को खडा कर किराना सामान खरीद रहा था कि सामान खरीद कर करीब 12.30 बजे वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल जहां पर खडा किया था वहां पर नहीं था जिसे आस पास पता तलाश किया पता नहीं चला । मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस क्रं. CG 06 GZ 4935 जिसका चेचिस नंबर MBLHAW222P9K12583 इंजन नंबर HA11E7PK15566 कीमती करीबन 20000 रूपये है को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























