महासुमंद

महासमुंद: यूवक की मोबाइल सोने की चैन हुआ चोरी जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोबाइल सोने की चैन व नगदी रकम चोरी का मामला सामने आया है। चन्द्रप्रकाश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 24 कुम्हार पारा महासमुंद का रहने वाला है बी टेक तक की पढाई किया है दिनांक 30.04.2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे घर से निकला था रिवरडेल स्कुल के पास रास्ते में आशीष चंद्राकर मिला जिसके साथ मैं पिटीयाझर नया मण्डी में शराब पीने के लिये बैठे थे शराब सेवन के कुछ देर बाद आशीष  कुछ कार्य है बोलकर निकल गया  वही पर अकेला बैठा रहा फिर कुछ समय बाद  शराब के नशे में सो गया। दोपहर करीनब 12.00 बजे उठा तो देखा कि  जेब से  विवो कंपनी का मोबाईल V40 प्रो टच स्क्रीन, नगदी रकम 300/-रूपये और गले में पहना सोने का चैन जो वर्ष 2008 में खरीदा था तब का मूल्य बील के आधार पर 19,200/-रूपये का है उस चैन को पहना था जो गायब है।  आसपास पता तलाश किया तो जानकारी हुई कि सुभाष नगर का रहने वाला गणेश जगत और वीर कुमार तथा संभवत: और लोग भी थे मिलकर  सोने का चैन वजन करीबन 13 ग्राम कीमती 19,200/-रूपये, मोबाईल विवो V40 प्रो टच स्क्रीन कीमती करीबन 15,000/- रूपये एवं नगदी रकम 300/-रूपये कुल कीमती 34,500/- रूपये चोरी किये है।  पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!