महासमुंद:पुराने रंजिश को लेकर मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।दिनेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुरकी में रहता है , कक्षा 08 वीं तक पढाई किया है । किराना स्टोर चलाता है । दिनांक 28.03.2026 को रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर में सो रहा था उसी समय ममेरा भाई टोकेश पटेल, एवं जनक पटेल घर का दरवाजा खटखटाया तो पत्नी लता पटेल घर का दरवाजा खोली तो पुरानी रंजिश की बात को लेकर दोनो कहां है दिनेश पटेल कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे सुनकर बाहर आया तो पुरानी रंजिस की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे गाली देने से मना करने पर तुझे आज नहीं छोंडेंगे कहकर हांथ मुक्का से स्वयं को एवं पत्नी को मारपीट किया है तथा बीच बचाव करने आई मां बीसनी बाई पटेल को भी हांथ मुक्का से मारपीट किया है । मारपीट करने से गर्दन में , बांए कंधा में एवं पत्नी लता पटेल के सिर, गर्दन दाहिने हांथ की कोहनी एवं चेहरा में चोंट लगा है । तथा मां के बांए गाल एवं चेहरा में चोंट लगा है । एवं टोकेश पटेल फीगो कार क्रं0 सीजी 04 जेएफ 7251 को ईंट एवं पत्थर फेंक कर मारा है जिससे कार का पीछे एवं साईड का शीशा टुक कर क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना को बेटी छाया पटेल देखी सुनी है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(2)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























