महासमुंद: पान दुकान से नगदी रकम पार


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कौशिक राठौर ने पुलिस को बताया कि वह गंजपारा सिंधी धर्मशाला वार्ड नंबर 20 महासमुंद का निवासी है आदित्य हास्पिटल के पास राठौर नाम से पान का दुकान है जिसका संचालन करता है। रोजाना सुबह 06 बजे खोलता है और रात्रि करीब 10 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले जाता है। राखी पर्व में पान दुकान की बिक्री रकम करीब 10,000 रूपये था जिसे दिनांक 19/08/2024 के रात्रि करीब 10 बजे उक्त 10,000 रकम को व्यापारियो को देने के लिये अपने दुकान के गल्ला में रखकर अपना घर चला गया था दिनांक 20/08/2024 के सुबह 06 बजे जब अपने दुकान खोलने आया तो सामने का शटर का ताला लगाने वाला क्लैम टुटा हुआ था। शटर खोलकर दुकान अंदर जाकर देखा तो गल्ले का दराज भी टुटा हुआ था एवं गल्ला में रखे 10,000 रूपये भी नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया । पुलिस ने 305-BNS, 331-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















