महासुमंद

तुमगांव:फावडा से सिर पर वार

तुमगांव (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में परमजीत कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  ग्राम कोडार में स्कुल के पास रहती है, गृहणी कार्य करती है । पुत्र बीरू गील  उर्फ बलविंदर सिंह गील भी  साथ में रहता था ,  पुत्र शराब पीने का आदि था,  मना करने पर कई बार लडाई झगडा कर चुका है , तथा जान से मारने की धमकी दिया था ।  पुत्र बीरू गील जब से गीता को पत्नी बनाकर रखा तब से लडाई झगडा कर कहीं भाग गया था, गांव वाले बताते थे कि बीरू गील गांव में आया था और स्कुल में सोया था , घटना के बारे में अपने पुत्री पुजा जुनवानी, हरप्रतीत कौर , दामाद कुणाल कुमार यादव , दीनु जुनवानी को भी बताई हैं , घटना दिनांक 15.06.2024 को रात्रि में खाना खाने के बाद घर के बाहर आंगन में सोई थी कि रात्रि करीबन 02.00 से 02.30 बजे के बीच बीरू एवं उसकी पत्नी गीता आये और गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ थप्पड से मारपीट कर आज तुम्हे जान से मार देंगे कहते हुए हांथ में रखे फावडा से सिर, दोनो गाल, पीठ, बांए हांथ, दाहिने कान के पास मारकर चोट पहुंचायें है , फावडा से मारने से सिर से खून बह रहा था । घटना की आवाज को सुनकर आसपास के लोग आये और डायल 112 में बिठाकर सीएचसी तुमगांव लाये थे , डाक्टर द्वारा बेहतर ईलाज कराने के लिए जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किये थे  । तबियत में सुधार नहीं होने से डीकेएस अस्पताल रायपुर में ईलाज चल रहा है  ।   पुलिस ने294-IPC, 307-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!