महासमुंद:चक्कर आने पर सड़क किनारे रुका, रात में बाइक ले उड़े चोर

महासमुंद। ग्राम जिवतरा निवासी डोमन सेन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। डोमन सेन ने बताया कि वह नाई का काम करते हैं और 1 जून 2026 की शाम कसडोल से अपने गांव जिवतरा जाने के लिए अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 23 J 6257 से निकले थे।
रात्रि लगभग 11 बजे बागबाहरा-बोरियाझर मोड़ के पास पहुंचने पर उन्हें चक्कर आने लगा, जिसके कारण उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर आराम करने के लिए वहीं सो गए। रात करीब 1 बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
































