महासुमंद

तुमगांव:शासकीय स्कूल की आरक्षित भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर विवाद, महिलाओं समेत कई घायल

तुमगांव/महासमुंद। ग्राम मोहकम में शासकीय स्कूल के लिए आरक्षित लगभग 7.50 एकड़ भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने से तीन महिलाओं को चोटें आईं। मामले की शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहकम निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गांव की पानी टंकी के पास स्थित शासकीय स्कूल के लिए आरक्षित भूमि पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग खेत की मेड़ बनाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। शिकायतकर्ता एवं गांव के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया और भूमि पर कब्जा नहीं करने की बात कही।
आरोप है कि विरोध करने पर रतनी कमार, केश बाई कमार, विश्वासा कमार सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की। इस घटना में भगवती ध्रुव, उत्तरा ध्रुव और सावित्री सेन को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मनोज ध्रुव, यशवंत सिन्हा और अश्वनी ध्रुव सहित अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।
घटना की शिकायत के आधार पर तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!