बागबाहरा

बागबाहरा:मां से मारपीट का विरोध करने पहुंचे युवक पर हमला, पिता से भी की मारपीट

महासमुंद जिले के ग्राम लमकेनी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी मां के साथ हुई मारपीट का कारण पूछने पर उसके साथ और बीच-बचाव करने आए उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई।
शिकायत के अनुसार, युवक रायपुर में एक सैलून में काम करता है। 13 जुलाई 2026 की दोपहर उसने अपनी मां का हालचाल जानने के लिए फोन किया, तब उसे जानकारी मिली कि पुराने विवाद को लेकर हेमंत दीवान के परिवार के लोगों ने उसकी मां के साथ मारपीट की है। सूचना मिलने पर वह उसी शाम गांव लमकेनी पहुंचा।
शाम करीब 6:30 बजे उसने हेमंत दीवान और लाम्हीन दीवान से मां के साथ मारपीट करने का कारण पूछा। आरोप है कि इस बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हेमंत दीवान ने डंडे से भी हमला किया, जिससे युवक की बाईं आंख के ऊपर चोट आई तथा गर्दन में दर्द की शिकायत है।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उनके बाएं गाल पर चोट आई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!