बागबाहरा

बागबाहरा:पैरावट में आग लगाये हो कहते पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल  । आरक्षी केद्र अंतर्गत पैरावट में आग लगाये हो कहते मारपीट का मामला सामने आया है।धनसाय कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम घांसीनगर का निवासी है, खेती मजदूरी का काम करता है, दिनांक 21/04/2025 को सुबह 10/00 बजे अपने पत्नि सुखमौतीन कोसरिया और पुत्र दर्शक कोसरिया के साथ खेत में लगे रबी फसल को देखने एवं चार तोड़ने गया था कि करीबन 12/00 बजे अपने पत्नि व पुत्र को तुम लोग मोटर सायकल से घर आना सायकल से घर जा रहा हूं बोलकर निकला , तभी  पक्की रोड के पास पहुंचा था तब देखा कि धनीराम साहू के खुले स्थान में रखे पैरावट में आग लगी हुई थी वहीं पर धनेश बंजारा की पत्नि मिली जिसे  पुछा की कैसे लग गई है बहन, तब उसने बोली  नही मालूम उसके बाद आगे निकल गया धनीराम साहू के घर के पास पहुंचा था कि धनीराम साहू की पत्नि अपने घर के सामने रोड में खड़ी थी जिसे पुछा आप लोगो के पैरावट में कैसे आग लग गई है तब धनीराम साहू की पत्नि अपने घर के बाहर से अपने पति को आवाज देकर धनसाय कोसरिया जा रहा है बोलकर बुलाई , तब धनीराम साहू लोहे का राड लेकर गाली गलौच करते हुए तुम मेरे पैरावट में आग लगाये हो बोलकर लोहे के राड से  मारपीट किया तथा उसी समय धनीराम साहू का पुत्र माधव राम साहू डण्डा लेकर आया और  पीठ को हाथ में रखे डण्डे से मारपीट किया धनीराम साहू एवं माधव राम साहू के द्वारा मारपीट करने से  दाहिने हाथ सिर एवं नाक, पीठ में चोट आकर खून निकला था मारपीट करने से जमीन पर गिर गया था गांव का ही कन्हैया पटेल को घर ले जाने के लिए बोला तो नहीं ले गया। गांव का यशवंत ठाकुर से पानी मांगा जिन्होंने  लोटा में पानी लाकर पानी पिलाया जिसे घटना के बारे में बताया आगे जाकर कोमल साहू से फिर से पानी पिने के लिए मांगा तब कोमल साहू ने पानी लाकर पिलाया और उसको घटना के संबंध में  बताया उसके बाद अपने भतीजा मिलुन कोसरिया के पास गया और घटना के बारे में बताया तब मिलुन कोसरिया ने डॉयल 112 को फोन लगाया कुछ देर डॉयल 112 वाहन आये तब अपने भाई चिंताराम कोसरिया के साथ शासकीय अस्पताल बागबाहरा आया प्राथमिक ईलाज किया गया ईलाज दौरान  हाथ में आये चोट का डाक्टर द्वारा एक्सरे किया गया जो डाक्टर साबह द्वारा हाथ में फेक्चर होना बताया और बेहतर ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया तब परिवार वाले ईलाज हेतु महासमुंद लेकर गये जहां ईलाज कराया गया  पुलिस ने115(2)-BNS, 117-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!