बागबाहरा:किराना दुकान के सामने विवाद, तीन लोगों ने युवक से की मारपीट

बागबाहरा। युगल किराना स्टोर्स के सामने खड़े होकर बातचीत करने के दौरान डिलीवरी को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज होकर तीन लोगों द्वारा एक युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता भागीरथी बंजारे के अनुसार 13 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह रूपेश टंडन, मोगेश टंडन और हीरालाल टंडन के साथ किराना स्टोर्स के सामने बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने रूपेश टंडन की पत्नी की डिलीवरी को लेकर कम खर्च में नुआपड़ा अस्पताल में इलाज कराने की बात कही। इस पर रूपेश टंडन नाराज हो गया और मोगेश व हीरालाल को फोन कर बुला लिया।
आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर भागीरथी से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रूपेश टंडन और हीरालाल टंडन ने हाथ-मुक्के व लात से तथा मोगेश टंडन ने बेल्ट से मारपीट की। घटना में भागीरथी के बाएं हाथ, कंधे, पीठ और कमर में चोटें आईं। घटना के दौरान मनहरण बंजारे, हिमांशु मधुकर और सतीश वैष्णव ने बीच-बचाव किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



























