बागबाहरा:घुचापाली से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता जानिए मामला

बागबाहरा। थाना बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम घुचापाली से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम घुचापाली निवासी संतोष साहू ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 30 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।





























