सरायपाली

सरायपाली:ड्राइवर दिवस पर महासंघ ने बांटा प्रसाद, सम्मान और एकजुटता का दिया संदेश

सरायपाली। राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, सरायपाली जिला महासमुंद द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महासंघ के सदस्यों ने ड्राइवरों के बीच प्रसाद का वितरण कर दिवस को सेवा और सम्मान की भावना के साथ मनाया।
कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष पूनम छत्रे के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष शेख अजीम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर ड्राइवरों के योगदान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करते हुए संगठन की एकजुटता तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजय कार्तिक, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सतपथी, ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्णा नायक एवं कोषाध्यक्ष विजय यादव सहित महासंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने एक-दूसरे को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा ड्राइवर समाज की एकता, अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
महासंघ के सदस्यों ने कहा कि देश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में ड्राइवरों की अहम भूमिका है। दिन-रात सड़कों पर रहकर अपनी सेवाएं देने वाले ड्राइवरों के योगदान और सेवाभाव को सम्मान देना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!