महासुमंद

तुमगांव:मंडी गेट के सामने बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत जानिए डिटेल्स

 

महासमुंद/तुमगांव। ग्राम भोरिंग में मंडी गेट के सामने सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई। मामले में तुमगांव पुलिस ने बाइक चालक युवराज यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोरिंग निवासी तोषण यादव (21 वर्ष), पिता राजेश यादव, 24 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे अपने दोस्त मुनेशकांत साहू के साथ घर से बाहर सड़क पर घूमने निकला था। इस दौरान तोषण मंडी गेट के सामने सड़क किनारे खड़ा था। तभी तुमगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QT 4824 के चालक युवराज यादव ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उसे टक्कर मार दी।

हादसे में तोषण के सिर और बाईं आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 27 अगस्त 2026 की रात करीब 9:45 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में तुमगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 85/26 की जांच की। पंचनामा गवाहों के बयान एवं प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बाइक चालक युवराज यादव के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!