महासुमंद

महासमुंद : पीएम किसान सम्मान निधि में 92 करोड़ रूपये डकार गए अपात्र लोग

जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। च्वाईस सेंटरों से किए पंजीयन में भारी तादात में अपात्रों को किसान सम्मान निधि का हितग्राही बना दिया, जिन्होंने 92 करोड़ से ज्यादा का चूना सरकार को लगाया है। अब अपात्रों से रिकवरी में कृषि विभाग के पसीने छूट रहे हैं क्योंकि ऐसे चंद लोग ही हैं जो विभाग की अपील पर सामने आकर पैसा जमा कर रहे हैं वहीं ज्यादातर पर कोई असर नहीं हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में पात्र किसानों से ज्यादा संख्या अपात्रों की है जो पीएम सम्मान निधि की राशि डकार गए हैं।

कृषि विभाग के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की योजना है। इसे 2019 में इसे शुरू किया गया। पंजीयन के लिए सीएससी को अधिकृत किया। यहां से ही गड़बड़ी हुई। गांव-गांव में दलालों ने बड़ी संख्या में अपात्रों का पंजीयन कर दिया। बाहरी जिलों के किसानों का भी पंजीयन कर दिया गया। महासमुंद जिले में जांजगीर-चांपा, गरियाबंद जिले के किसानों का पंजीयन हुआ। सत्यापन भी ठीक से नहीं हुआ। योजना में जब फर्जीवाड़ा का मामला सुर्खियों में आया तब सरकार ने नए सिरे से सत्यापन कराना शुरू किया। ईकेवाईसी कराया तब अपात्रों की जो संख्या निकलकर आई वो चौंकाने वाली थी।

पंजीकृत किसानों से ज्यादा संख्या अपात्र किसानों की

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक कृषि अमित मोहंती ने बताया कि जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग 1 लाख 74 हजार है वहीं 1 लाख 93 हजार 906 अपात्र किसानों ने पंजीयन करा लिया है जिनमें आयकर दाता, नौकरी करने वाले, पेंशनधारी भी शामिल हैं। जिनसे रिकवरी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि कृषि विस्तार अधिकारियों को इस काम के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ रही है इसके बावजूद कोई बड़ी सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है।

अपात्र किसानों में आयकर दाता भी शामिल: मोहंती

कृषि विभाग उपसंचालक अमित मोहंती ने बताया कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीयन कराने वालों में आयकर दाता भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 1983 आयकर दाता हैं जिन्होंने पंजीयन कराया है जिनमें से 1786 अपात्रों के द्वारा 1 करोड़ 70 लाख 44 हजार रुपए किसान सम्मान निधि का निकाल लिया गया है। इसी तरह जिले में कुल 1 लाख 93 हजार 906 अपात्रों ने 92 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि का निकाल लिया है। जिसे वसूलने की विभाग के पास बड़ी चुनौती है।

7 किस्तों के बाद हुआ अपात्रों की संख्या का खुलासा, अब वसूली को लेकर विभाग चिंतित

कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अपात्र किसानों की तादात का खुलासा 07 किश्तों के भुगतान के बाद हुआ इससे पहले विभाग अपात्रों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान कर चुका है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक भुगतान की गई राशि 92 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपए है, जिसकी रिकवरी में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। अब तक अपात्रों से महज 4 लाख 82 हजार रुपए की रिकवरी ही विभाग कर पाया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!